फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: राम विवाह के उल्लास में डूबी अयोध्या, तीन दिसंबर से सभी मंदिरों में शुरू हो जाएंगे विवाह के लोकाचार

रामनगरी अयोध्या राम विवाहोत्सव के उल्लास में डूब गई है। कुछ मठ-मंदिरों में मंगल गीत गूंजने लगे हैं, तो कुछ में तैयारियों का उत्साह झलक रहा है। इसी क्रम में दशरथ महल में श्रीराम विवाहोत्सव का श्रीगणेश रविवार को श्रीराम कथा के साथ हुआ। रामनगरी के सभी मंदिरों में तीन दिसंबर से राम विवाह के मंगल गीत गूंजने लगेंगे, विवाह के लोकाचार शुरू हो जाएंगे। दशरथ महल में श्रीराम कथा का उद्घाटन बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य व उनके शिष्य महंत रामभूषण दास कृपालु ने व्यास पीठ की आरती उतार कर की। श्रीराम कथा की गंगा प्रवाहित करते हुए जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि रामकथा हर समस्या के समाधान की कथा है। राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है। राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें