फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: महाकुंभ की पूर्णाहुति के बाद अब अयोध्या की तरफ घूमा श्रद्धालुओं का रेला

ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2025 02:20 PM IST

महाकुंभ की पूर्णाहुति होने के बाद अब श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की तरफ घूम गया है। अयोध्या की सभी सीमाओं पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। वहां पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोका जा रहा है। इसके चलते अयोध्या आने वाले सभी मार्गों पर जाम भी लग रहा है। प्रयागराज संगम की त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। चाहे वे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व बिहार के हों या अन्य प्रदेश के, अब सभी का रुख अयोध्या की तरफ है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। इस बार श्रद्धालुओं का धार्मिक स्थल त्रिकोणीय रहा। जो भी श्रद्धालु निकले, वे काशी विश्वनाथ, प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीनों धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं पर सरकार की खुलकर तारीफ की। चाहे वह काशी विश्वनाथ हो प्रयागराज हो या फिर अयोध्या, तीनों धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। बिहार के एक श्रद्धालु ने कहा कि बिहार में भी योगी राज की तरह राज होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से व्यवस्थाएं हैं, वह व्यवस्थाएं बिहार में भी होनी चाहिए। काशी विश्वनाथ के दर्शन, प्रयागराज के त्रिवेणी में डुबकी लगाकर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या में भी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें