अयोध्या के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार से आए कैमरों में छावनी क्षेत्र के जंगल में एक वयस्क और नर तेंदुआ ट्रैप हुआ है। यह अलग बात है कि पगमार्क दो के मिले हैं। पगमार्क मिलने वाले पानी के सोते के पास अब वन विभाग ने पिंजरा लगवाने की तैयारी की है। इसके अलावा वन्यजीव की गतिविधियों पर निगरानी और उसे आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश न करने देने के इंतजाम भी प्रभावी किए गए हैं।