फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: जलशक्ति मंत्री बोले- अयोध्या, बस्ती और गोंडा के डैमेज पंप नहर का पुनर्निर्माण पूरा

ishwar ashish Updated Mon, 02 Jun 2025 03:45 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ से बचाव के इंतजाम चाकचौबंद करने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लगातार भ्रमण कर रहे हैं। एक हफ्ते में दूसरी बार जल शक्ति मंत्री अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान बैठक कर बाढ़ से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक करने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या का सरयू पंप नहर, बस्ती का विक्रमजोत पंप नहर और गोंडा का उतरौला पंप नहर यह बहुत डैमेज हो गया था। इन तीनों पंप नहर का पुनर्निर्माण लगभग हो गया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए जलस्तर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाढ़ से बचाव की परियोजनाएं पांच जगह चल रही हैं। आने वाले समय में यह एक चुनौती है, क्योंकि मानसून आने वाला है। महाराष्ट्र और केरल तक मानसून आ चुका है। 15 जून तक हमारी सभी बाढ़ परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। अयोध्या के 17-18 गांव जो बाढ़ प्रभावित होते हैं, वह सुरक्षित हो जाएंगे। किसी प्रकार का डैमेज नहीं होगा। हमारे जितने भी नदियों के बंधे हैं, वे सभी सुरक्षित हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में 344 परियोजनाएं चल रही हैं। यह सभी परियोजनाएं 15 जून तक पूरी कर ली जाएंगी। सिंचाई के लिए भी तालाब और पोखरों में भरने के लिए भी पानी हम दे रहे हैं। आने वाले समय में सिंचाई के सीजन में समय से किसानों को पानी मिलेगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें