फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अयोध्या के बॉर्डर पर बैरियर, प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहे महाकुंभ के श्रद्धालु

देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। चाहे वह प्रयागराज हाईवे हो या फिर रायबरेली हाईवे, दोनों हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। प्रयागराज हाईवे पर जाम लगने के बाद सुल्तानपुर वाया हलियापुर होते हुए रायबरेली हाईवे से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या पुलिस ने दोनों जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगा दिया है। अयोध्या में भीड़ का दबाव कम होने पर श्रद्धालुओं को अयोध्या जनपद की सीमा के अंदर लिया जा रहा है। अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के हलियापुर कूरेभार मोड़ पर श्रद्धालुओं के वाहनों का लंबा जाम लगा है। जनपद की सीमा पर अयोध्या पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी व कुमारगंज के एसएचओ अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ सीमा पर तैनात हैं और सुल्तानपुर पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं। जाम में फंसे उड़ीसा और मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि त्रिवेणी में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करने की इच्छा है। इसके लिए वे सभी प्रयागराज से अयोध्या पहुंच रहे हैं। वैसे तो हर वर्ष महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते थे लेकिन इस बार राम मंदिर बनने के बाद महाकुंभ में स्नान कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं जिससे अयोध्या में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। प्रयागराज और रायबरेली हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों का लंबा जाम लग रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें