सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद जिंगल बेल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ओजस्वी वेद में 99% अंक पाकर पूरे जनपद में टॉप किया है। कक्षा 12वीं की छात्रा ओजस्वी वेद के पिता नीलकमल वेद पेशे से शिक्षक हैं मां ज्ञानमती ग्रहणी है। दो बहन व एक भाई में ओजस्वी सबसे छोटी हैं। भविष्य में सीए बनना चाहती हैं । अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता व जिंगल बेल स्कूल के प्रधानाचार्य विमल जोशी को दिया है।