फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: विग्रह के पूर्व स्थान पर विधि-विधान से ज्योति स्थापित

रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Apr 2026 10:06 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के तहत उस स्थान पर ज्योति स्थापित की गई, जहां गर्भगृह में प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान श्रीराम का विग्रह विराजमान था। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराने के बाद ज्योति स्थापना की गई। मंदिर निर्माण के दौरान यही वह स्थान था, जहां प्रभु श्रीराम के विग्रह को अस्थायी रूप से स्थापित किया गया था। अब गर्भगृह में विधिवत प्रतिष्ठा के बाद उस स्थान को धार्मिक परंपरा के अनुसार विशेष महत्व देते हुए ज्योति स्थापित की गई है। इस अवसर पर उपस्थित आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया और स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक अनुष्ठान संपन्न किए। मंदिर परिसर में इस आयोजन को श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप किया गया है, जिससे पूर्व स्थापित स्थान की महत्ता बनी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें