फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में समय से पंचायत चुनाव कराने की मांग, कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव

Bhupendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 04:35 PM IST

अयोध्या में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जनपद इकाई की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई। इसमें पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि समय से चुनाव कराना सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। यदि किसी कारण चुनाव नहीं होते हैं, तो प्रधानों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि संवैधानिक बाधा होने पर वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानों ने उस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा और बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान अनिल यादव, विनोद कुमार, संतोष निषाद, दीपक वर्मा, मनोज सिंह, अरुण कुमार, राजीव पांडेय, सुरेश गुप्ता, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें