यूपी के अयोध्या में सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। साथ में अन्य दो सपा नेता भी मौजूद रहे। इन लोगों ने भाजपा पर संभल में दंगा करवाने का आरोप लगाया। यही नहीं कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव हार के डर से टलवा दिया। कहा कि भाजपा में हिम्मत होती 20 नवंबर की जगह 13 नवंबर को ही चुनाव करवा देती। लेकिन, हार के डर से चुनाव टलवा दिया गया। कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव टिकट वितरण में सांसद अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज चौधरी की ओर से पार्टी छोड़ने पर कहा कि यह वह लोग हैं जो भाजपा और आरएसएस की पिच पर खेलते हैं। सपा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।