अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तेज नारायण पांडेय का सपा कार्यालय लोहिया भवन में स्वागत किया गया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पवन पांडे ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए ही प्रभु श्रीराम की सेना है और इस बार समाजवाद की सेना के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पर भी राजनीतिक हमला बोला।