फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: नाग पंचमी पर गांवों में गूंजा सावन का उल्लास, बच्चियों ने झूला झूलकर मनाया पर्व

अयोध्या: क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व परंपरागत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। गांवों में सुबह से ही पर्व को लेकर चहल-पहल देखने को मिली। विशेष रूप से बच्चियों और युवतियों में नाग पंचमी को लेकर खास उत्साह रहा। सावन की फुहारों और हरियाली के बीच गांवों में पेड़ों पर झूले डाले गए, जहां बच्चियों ने अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलकर सावन के लोकगीत गाए। इस दौरान हंसी-खुशी और गीतों से ग्रामीण परिवेश सावन के रंग में रंगा नजर आया।बालापुर में गौरी, रूबी,शिवांगी ,रजनी बच्चियों ने गुड़िया-गुड़िया बनाकर उन्हें तालाब में रखकर पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चियां तालाब के किनारे पहुंचीं और नाग पंचमी की परंपराओं में शामिल हुईं। बुजुर्ग महिलाओं ने भी पर्व से जुड़ी पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को बच्चों से साझा किया। नाग पंचमी के अवसर पर गांवों में झूले, लोकगीत और पारंपरिक आयोजनों ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसी लोक परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जोड़ने का काम करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें