फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या महोत्सव: दुरदुरिया पूजन में शामिल हुईं 10,000 महिलाएं, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

रामनगरी में अयोध्या महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। अयोध्या महोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार को भारतीय लोक परंपरा के तहत दुरदुरिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दुरदुरिया कार्यक्रम में 10,000 से अधिक महिलाएं शिरकत कर रही हैं। माना जा रहा है अभी तक किसी दुरदुरिया कार्यक्रम में एक साथ 10,000 महिलाएं शामिल नहीं हुई हैं। इसको लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम महोत्सव स्थल फार एवर लॉन में मौजूद है। अयोध्या महोत्सव के आयोजक हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 दिवसीय अयोध्या महोत्सव पांच जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक पर्व आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें