फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

अयोध्या में शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय तारुन में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती व प्रेम कुमार वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, नशा मुक्ति नाटक तथा शिक्षाप्रद नाटक, एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें रूपा, अंशिका, शिवांगी, रीशू.. गरिमा, जोया , अनरुद्ध, सिद्धार्थ रजनीश आदि बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार, जयवर्धन ,अमृता सिंह,जमुना प्रसाद, विभा साव, सरिता मौर्या, सुमन ने कार्यक्रम की तैयारी में बच्चों को विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में किरन वर्मा,राजेश कुमार दूबे , गौरव , शैलजा रावत, तथा बच्चों के अभिभाषक एवं विध्यालय प्रवन्ध सातिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्या एवं गणमान्य लोग उपास्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरीराम निषाद ने किया तो संचालन सुरेंद्र कुमार वर्मा व पंकज निषाद ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें