फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में धारदार हथियार से डेयरी संचालक की हत्या... हमले में भाई गंभीर रूप से घायल

रामनगरी अयोध्या के रुदौली में भेलसर हाईवे पर मखवापुर डेयरी संचालक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नईपुरा निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र यादव के रूप में हुई है। हमले में छोटा भाई अरविंद यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों स्थानीय स्तर पर दूध की डेयरी चलाते थे। रोजाना की तरह दूध लेने गांव की ओर गए थे, तभी यह वारदात हुई। वारदात शुक्रवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर कार में सवार थे। उन्होंने राघवेंद्र को सुनसान स्थान पर रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई का बचाव करने गए छोटे भाई अरविंद यादव पर भी हमलावरों ने वार किया। इस दौरान वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल भाई की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें