फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरो की हड़ताल से रोजाना एक से डेढ़ करोड़ के राजस्व का हो रहा नुकसान

अयोध्या में निबंधन कार्यालयों में ई-रजिस्ट्री के विरोध में सदर, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल तहसीलों में चल रही दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरो, कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से प्रतिदिन सरकार को एक से डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह दावा हड़ताली दस्तावेज लेखकों का है। इगलास दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहसील में प्रतिदिन 50-80 दस्तावेजों का पंजीकरण होता है। एक दस्तावेज पर लगभग 30,000 रुपये पंजीकरण शुल्क की रसीद कटती है। 50-80 लाख रुपये का प्रतिदिन स्टांप लगता है। इस हड़ताल से तहसील में अब तक दो करोड रुपये के राजस्व का सरकार को नुकसान हुआ है। एसोसिएशन के महासचिव विशाल गौरव श्रीवास्तव कहा कि उप निबंधक कार्यालय में प्रतिदिन 50 बैनामा होते हैं। दस दिन में 91 लाख रुपये के राजस्व घाटा सरकार को हो रहा है। स्टांप और सरकारी फीस को जोड़कर तीन दिन में सरकार को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस दौरान प्रदर्शन में धर्मेंद्र, विजय, विजय कुमार , शशांक, विशाल श्रीवास्तव, सुभाष, कृष्ण कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें