रामनगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र तोरोमाफी के पौराणिक रामायण कालीन स्थल सीताकुंड पर स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर मेला और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार सुबह सही श्रद्धालुओं की पौराणिक स्थल पर भीड़ लगी रही। भोले बाबा की जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सीता कुंड सरोवर में स्नान करके शिव जी के मंदिर में दूध और जल चढ़ाया गया तथा पूजा अर्चना किया गया।