अयोध्या में सरकार की ओर से सरकारी गल्ला विक्रेताओं के मार्जिन में 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने पर अयोध्या जनपद के सरकारी गल्ला विक्रेताओं ने खुशी जताई। वृद्धि के लिए विक्रेताओं ने मंगलवार को सिविल लाइंस से कलेक्ट्रेट तक धन्यवाद यात्रा निकाली। इस दौरान विक्रेताओं ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने कहा कि मार्जिन में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।