फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी पर होंगे विविध आयोजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 01:55 PM IST

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी (22 जनवरी 2024) को की गई थी। वर्ष 2025 में जनवरी मास में पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है। इसे 'प्रतिष्ठा द्वादशी' नाम दिया गया है। इस अवसर पर तीन दिवसीय (11, 12 व 13 जनवरी) आयोजन होगा। व्यवस्था के दृष्टिगत पांच स्थानों को आयोजन स्थल बनाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें