अयोध्या में स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों और संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्तिक वाचन का पाठ भी किया गया। संतों ने स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान और राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को याद करते हुए अपने विचार रखे।