फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पत्नी के नाम से ठेकेदारी करता था टिन्नू, तेजी से बढ़ रही थी फर्म

Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 12:40 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का आर्थिक साम्राज्य व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा था। वह अपनी पत्नी के नाम से ठेकेदारी भी करता था। सिर्फ एक ही साल में उसकी फर्म छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की बदौलत 47.66 लाख रुपये के टर्न ओवर तक पहुंच गई। 29 मई 2023 में उसने अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम से सौंदर्य कांस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स नामक फर्म पंजीकृत कराई थी। लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत इस फर्म पर लगभग 10 लाख रुपये तक के कई निर्माण कार्य कराए गए। यह फर्म जेपी नगर न्यू शिक्षक आवास, जनौरा नाका के पते पर रजिस्टर्ड है। जांच में अब तक उसके सिर्फ 31 मार्च 2024 के लाभ-हानि का ब्योरा सामने आया है, जिसमें उसने सीए के माध्यम से 47,66,412 रुपये का टर्न ओवर दिखाया। हालांकि, इसके बाद उसकी फर्म किस रफ्तार से आगे बढ़ी इसका विवरण अभी सामने नहीं आ सका है। सौंदर्य कांस्ट्रक्शन कंपनी ने आखिरी बार सात फरवरी काे एक सड़क निर्माण की निविदा में प्रतिभाग की थी। यह निविदा विकास खंड तारुन के तारुन-चनहा संपर्क मार्ग से मधुबाला इंटर कॉलेज तक की सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य के लिए निकाली गई थी। इसमें टिन्नू के पत्नी की फर्म के अलावा मेसर्स सियाराम कांस्ट्रक्शन नामक फर्म ने प्रतिभाग किया था, लेकिन न्यूनतम दर 10,42,809 रुपये होने के कारण सौंदर्य कांस्ट्रक्शन को ही यह कार्य मिला था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें