अयोध्या में डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सुभाषचंद्र बोस वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव सोमू ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, किताबें व अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई और मिठाई खिलाई गई। पार्षद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और ज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अभय राव, शिवदयाल, इन्द्रसेन, कौशल कश्यप, आशीष मौर्य, रिंकू पांडेय व सफाई नायक समेत कई लोग उपस्थित रहे।