अयोध्या में दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में सीवर लाइन चोक होने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्मित ट्रामा सेंटर के बगल ही शौचालयों से निकलने वाली गंदगी खुले में बह रही है। पुरानी ओपीडी के सामने की सड़क पर जलभराव है। इसी के सामने डीआरटीबी सेंटर स्थापित है। जहां, टीबी के गंभीर मरीज भर्ती किए जाते हैं। पहले से संक्रमण से जूझ रहे इन मरीज़ों के लिए और खतरा बढ़ रहा है। ऐसा ही हाल 300 बेड के अस्पताल के सामने भी है। यहां जलभराव होने से मरीज़ों को सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी आदि जांच कराने के लिए भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।