फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल

अयोध्या में जिला अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर कुछ लोगों को आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इससे वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें