फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में छप्परनुमा घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 08:13 PM IST

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में नाहरपुर गांव में छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे अनाज, कपड़ा और 10 हजार नकदी सहित सामान जल गया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि विनोद सिंह छप्परनुमा घर में परिवार के साथ रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मुफलिसी में जीवन जीने को मजबूर हैं। दोपहर करीब 02 बजे के बाद अचानक उनके छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों के काफ़ी प्रयास के बाद पीड़ित परिवार का आशियाना बचाया नहीं जा सका। इससे घर मे रक्खी बच्चो क़ी कॉपी किताब, मोबाइल, 10 हजार नगदी सहित अन्य पूरी गृहस्थी का सामान आग क़ी भेट चढ़ गया। क्षेत्र के लेखपाल प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया क़ी घटना क़ी जानकारी पाकर मौके जाकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्राम प्रधान का कहना है कि परिवार को तहसील प्रशासन से हर सम्भव मद्त के साथ मुख्यमंत्री दैवी आपदा आवास का दिलाने का प्रयास करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें