फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अफवाहों से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, पंपों पर लंबी कतारें

Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 12:13 PM IST

अयोध्या में रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस तैनात की गई है। लोग कतारबद्ध होकर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लग गई। साहबगंज निवासी चालक अर्जुन यादव, देवकाली के तुषार और रीडगंज के योगेश ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है। बीकापुर क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए किसानों और अन्य लोगों की भीड़ पंपों पर सुबह से ही लग गई। सरसों की मड़ाई, पंपसेट, गेहूं की मड़ाई तथा खेत की जोताई करने के लिए डीजल की जरूरत है। जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी। मंगलवार को भी देर रात तक यहां लोगों के भीड़ लगी रही। इसके बाद सुबह से ही लोग डीजल-पेट्रोल लेने के लिए केन और अपने वाहन लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के डेहरियावा, शेरपुर पारा, कोदैला, तेंदुआ माफी में स्थित पेट्रोल पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ है। कई जगह लोगों को सीमित मात्रा में 10 लीटर तक ही डीजल दिया जा रहा है। जबकि, शासन-प्रशासन द्वारा पर्याप्त डीजल-पेट्रोल का स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है। लोगों को संयम बरतने और अफवाह में न आने के लिए कहा जा रहा है। फिर भी लोग परेशान और लाइन लगाए हुए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें