फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अभय सिंह ने पंकज चौधरी पर बुलडोजर से की फूलों की बारिश

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से अवध क्षेत्र की यात्रा करते हुए रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सपा से निष्कासित गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने एक अलग ही अंदाज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अभय सिंह ने उनके स्वागत में जुबेर गंज बाजार के पास हाईवे के दोनों और लाइन से 12 से अधिक बुलडोजर खड़े किए। पंकज चौधरी के पहुंचते ही बुलडोजर से उन पर पुष्प वर्षा की गई। अलग-अलग बुलडोजर पर खड़े किए कार्यकर्ताओं ने जमकर फूल बरसाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को जिले की सीमा पर पहुंचे पंकज चौधरी का पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े प्रदेश का मुखिया बनाया है, इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। जितना प्यार दुलार आप लोगों ने दिया है, इसका कर्ज 2027 के चुनाव में उतारूंगा और मोदी योगी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता, किसी में इतनी शक्ति नहीं है। मोदी और योगी सरकार ने जो काम किया है, उसके आधार पर और कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर 2027 में बहुमत की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें