अयोध्या में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रांत प्रचारक कौशल ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें संगठित रहना होगा। कलयुग में संगठन ही शक्ति होती है। हमारा देश हजारों साल तक गुलाम रहा यदि हम संगठित होते तो पराधीन नहीं होते। हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा। सनातन की शक्ति को मजबूत करने के लिए हमें बटने से बचने की जरूरत है। महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि हमें कटना, बटना और छटना नहीं है, बल्कि एकजुट रहना है। लगातार सनातन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें इस कुचक्र के विरुद्ध डटकर खड़े रहना होगा। सम्मेलन में आचार्य राकेश तिवारी, महंत रामशरण दास रामायनी, महंत राजीव लोचन शरण, महंत बनवारी पति, महंत सनत दास, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, संघ के महानगर संघचालक डॉक्टर विक्रमा प्रसाद पांडे, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अवधेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।