फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, पंच तीर्थ योजना की दी गई जानकारी

Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 02:44 PM IST

अयोध्या में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कुढ़ा सादात में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक रामचंद्र यादव की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने केंद्र सरकार की पंच तीर्थ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर जी से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों के विकास पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्थलों में उनके जन्म, शिक्षा और परिनिर्वाण से जुड़े स्थान शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही बताया कि कुढ़ा सादात में 2.88 करोड़ रुपये की लागत से अंबेडकर पार्क का निर्माण प्रेरणा स्थल के रूप में कराया जा रहा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें