फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 27 अगस्त को शृंगी ऋषि आश्रम से रामलला को भेजी जाएगी विशेष राखी

Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 07:33 PM IST

अयोध्या में शृंगी ऋषि आश्रम में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रीराम राखी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। इस वर्ष रामलला के लिए विशेष प्रकार की राखियां तैयार कराई जा रही हैं। इनमें मधुबनी कला से सुसज्जित राखियां, ओडिशा से तैयार होकर आने वाली रंगीन राखियां तथा केले के तने के रेशों से निर्मित पर्यावरण अनुकूल राखियां प्रमुख हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी राखियों का विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त को श्रृंगी ऋषि आश्रम से शोभायात्रा के साथ इन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भेजा जाएगा, जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को रामलला को अर्पित करने के लिए राखियां सौंपी जाएंगी। आयोजन को लेकर लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें