फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : होली और रमजान पर उज्ज्वला के 2, 27, 205 लाभार्थियों को मिली मोदी-योगी की सौगात

होली और रमजान के मौके पर अयोध्या में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण का आयोजन किया गया। रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प के अनुरूप त्योहारों पर उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को जिले की 10 लाभार्थियों में रजनी, नूरजहां, नीतू यादव, शोभावती, नाजनी, सुषमा कुमारी, उर्मिला, कनक श्रीवास्तव, बिट्टन देवी व मंजू को डमी चेक देकर लाभान्वित किया गया है। शेष लाभार्थियों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह व महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के 2, 27, 205 लाभार्थी हैं। इन्हें डीबीटी के माध्यम से खाते में सब्सिडी भेजी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें