रामनगरी अयोध्या की तर्ज पर कनाडा में रामानंदाचार्य संप्रदाय को बढ़ावा मिल रहा है। कनाडा के एंटीरियो शहर में राम मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। कनाडा से रामभक्त राकेश शर्मा व पंजाब से महीप त्रेहन अयोध्या पहुचे हैं। यहां पर श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास से मुलाकात कर अयोध्या की गाथा को विश्व पटल पर पर ले जाने के लिए चर्चा हुई है। कनाडा के राकेश शर्मा और पंजाब के महीप त्रेहन ने बताया कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए अयोध्या की तर्ज पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर कनाडा के एंटीरियो शहर में बनाने की तैयारी चल रही है। महंत कमल नयन दास का आशीर्वाद मिला है। उम्मीद है कनाडा में जल्द ही राम मंदिर बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और कनाडा में रह रहे रामभक्त हिंदू भी कनाडा में ही भगवान श्रीराम का दर्शन कर सकेंगे। राकेश शर्मा ने बताया कि कनाडा के हिंदू भी भगवान राम में आस्था रखते हैं। पंजाब के महीप त्रेहन के साथ मिलकर हमारी संस्था कनाडा के एंटीरियो शहर में राम मंदिर का निर्माण कराने जा रही है।