फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : 42 नारी शक्तियों को स्वयं सिद्धा नारी सम्मान से किया विभूषित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट की ओर से हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श विषय पर ट्रस्ट की सचिव साधना सिंह की अध्यक्षता व मुजम्मिल फिदा के संचालन में गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान 42 महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अंग्रेजी व हिंदी कविताओं की लेखिका पूनम सूद चावला, विशिष्ट अतिथि डॉ. बुशरा खातून, डॉ. विनीता कुशवाहा, डॉ. पूनम यादव, ऊष्मा वर्मा और डॉ. विशाल श्रीवास्तव रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूनम सूद ने कहा कि आज हम सभी यहां एक बहुत ही खास अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढावा देने का एक संकल्प भी है। डॉ. पूनम यादव ने कहा कि हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी लगन और प्रतिभा से सफलता हासिल की है। चाहे विज्ञान, राजनीति, खेल, कला, व्यवसाय हो, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी क्षमता साबित की है। ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना होगा और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें