फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 परिवार व 300 लोगों ने की घर वापसी, गोवा में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ

गोवा स्थित श्री गोवेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा उत्सव श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। अयोध्या के जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञान दास ने की। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ ही 300 लोगों और 40 परिवारों की घर वापसी कराई गई। वैदिक विधि-विधान से हुए इस आयोजन में रामानंदी परंपरा के प्रमुख वैष्णव अखाड़ों के श्रीमहंत, सचिवगण और चतुर संप्रदाय के संत-महंत भी उपस्थित रहे। संतों ने इसे केवल मंदिर स्थापना का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े संतों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व दिया। वक्ताओं ने कहा कि रामनगरी से उठी आस्था की यह धारा अब देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें