औरैया में सपा विधायक प्रदीप यादव ने दिबियापुर विधानसभा के एसआईआर कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीएलओ जानबूझकर मतदाताओं के नाम निरस्त होने वाले कॉलम (3) में डाल रहे हैं। विधायक ने एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।