फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्ध किसान की मौत

शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 09:53 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के सौनासी में खेत पर गए एक वृद्ध पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घायला अवस्था में किसान घर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम सौनासी निवासी गोविंद दोहरे (70) किसान थे। मंगलवार को गोविंद खेत पर गए थे। जहां वह एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक से मधुमक्खियों के हमला से गोविंद चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर आस-पास खेतों पर मौजूद किसान दौड़कर पहुंचे और गोविंद को किसी तरह से बचाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें