फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में दो सांड़ों की लड़ाई में गैस पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

कस्बे में मंगलवार की शाम दो सांड़ों की लड़ाई में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान गैस रिसाव से अफरातफरी मच गई। सूचना पर टोरेंट कंपनी के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद की, तब जाकर लोगों को राहत मिली। मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास दो सांड़ आपस में भिड़ गए और लड़ते-लड़ते टोरेंट कंपनी की पीएनजी गैस पाइपलाइन के चैंबर तक पहुंच गए। इस दौरान उनकी टक्कर से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत टोरेंट कंपनी को सूचना दी। कंपनी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओवरब्रिज के नीचे स्थित चैंबर से मोहल्लों की गैस सप्लाई को बंद कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें