फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव पानी की टंकी के पास पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला

गांव नगला नया में एक मजदूर का शव पानी की टंकी के पास पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार दो अक्तूबर को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे वो परेशान था। थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 28 वर्षीय मजदूर अश्वनी शाक्य की शादी वर्ष 2016 में बेला के गांव धिपारा निवासी रश्मि के साथ हुई थी। उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के लोगों ने पानी की टंकी के पास उसका शव नीम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें