फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, सीओ की शिकायत पर एसपी का एक्शन

विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में दिबियापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई सीओ की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पर एक प्रकरण में पीड़िता के धारा 163 और 164 के तहत बयान दर्ज कराने में शिथिलता बरतने का आरोप है। इस संबंध में सीओ सदर ने एसपी को लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत के आधार पर एसपी ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा को सौंपी है। उन्हें पूरे प्रकरण की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें