फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बेला रोड पर ऑटो-कार की भिड़ंत, सैफई में बुजुर्ग महिला की मौत; चार घायल

बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास गुरुवार शाम ऑटो और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में भूरी देवी (70) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। हादसे में ऑटो सवार मधु सिंह राजावत (40) पत्नी शैलेंद्र राजावत, उनकी मां भूरी देवी (70) पत्नी कुंवर सिंह, पुत्री स्वता सिंह (22) और सतेंद्र कुमार (32) पुत्र जन्दैल सिंह निवासी मड़ोक मीत, थाना सहार घायल हुए थे। वहीं कार सवार अरविंद सिंह (34) पुत्र पदाम सिंह निवासी कुंवरपुर, थाना कुदरकोट, जो यूपी-112 में तैनात बताए गए हैं, भी घायल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें