यूपी के औरैया में जमीन विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस फायरिंग में एक और चाचा गंभीर रूप से जख्मी भी है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया, जिसकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है।