तिगरी गांव को गंगा में आने वाली बाढ़ और उसकेे द्वारा किए जाने वाले कटान से बचाव के लिए स्पर बनाने का बंद कराया गया काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। वन विभाग ने कागजात प्रस्तुत करते हुए समझाया कि स्पर बनाए जाने के लिए एनओसी लेने की जरूरत नहीं है। तिगरी गांव के निकट गंगा द्वारा किए जा रहे कटान से गांव को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ खंड विभाग ने नया स्पर बनाने का काम शुरू किया। बीतेे पांच अप्रैल को मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा और बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने विधि विधान से पूजन के साथ नए स्पर का शुभारंभ किया था।