फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय आने पर एनकाउंटर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: रामगोपाल

Vimal Sharma Updated Thu, 19 Mar 2026 03:12 PM IST

सैदनगली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के आरोपियों का पुलिस ने जिस तरह से एनकाउंटर किया है। समय आने पर एनकाउंटर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताते हैं कि सैदनगली निवासी एक व्यक्ति की 13 साल पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मदद की थी। उन्होंने स्वयं सैदनगली आने का कारण बताते हुए कहा कि उस व्यक्ति की पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान मेरठ में अस्पताल में भर्ती कराना था, आज उसकी बेटी 13 साल की हो गई। उससे मिलने के लिए सपा नेता रामगोपाल यादव मंगलवार को सैदनगली पहुंचे। उनके साथ कांठ से विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर भी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए गैस की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि लोग गैस के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार कह रही है कि कोई परेशानी नहीं है। 2027 के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त आ चुकी है, हालात बदलेंगे और सब कुछ ठीक होगा। उन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के पेपर में पंडित शब्द के चयन पर भी नाराजगी जताई। कहा कि बाबा ब्राह्मण विरोधी हैं। पर्चा सेट तो वहीं करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा विधायक राजीव तरारा की कार पर हुए हमले पर कहा कि यूपी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है। जो लोग जमीन देखकर नहीं चलेंगे, उन्हें जमीन ही सबक सिखा देगी और 2027 में तस्वीर बदलती नजर आएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें