पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने की खुशी में विधायक राजीव तरारा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों संग मिठाई का वितरण किया। आतिशबाजी छोड़ी। विधायक ने कहा कि भाजपा ने बेहद ऊर्जावान को प्रदेश का दायित्व सौंपकर अच्छा निर्णय लिया है। विधायक के एमडीए कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि पंकज चौधरी जमीनी नेता हैं। उनको प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपकर केंद्रीय नेतृत्व ने अच्छा निर्णय लिया है। उनके प्रदेशाध्यक्ष बन जाने से पार्टी को बेहद मजबूती मिलेगी। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह पाल, सुशील सिद्धू, मन मोहन सैन, सुशील मौर्य, विनोद, महिपाल सिंह, बारेंद्र सिंह, उधम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.उत्तम प्रजापति ने अपने अल्लीपुर भूड़ स्थित कार्यालय पर मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर इस अवसर पर कैलाश गुर्जर, गुड्डू सिंह, डॉ.करन सिंह प्रजापति, सचिन सैनी, रवि सैनी, नीरज रावत,अजब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।