फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने बुलंदशहर पहुंचे अमरोहा के दो युवक बहे, तलाश जारी

Vimal Sharma Updated Tue, 09 Jun 2026 07:47 PM IST

गंगा में नहाने बुलंदशहर की सीमा में पहुंचे क्षेत्र के दो युवक अचानक गहरे पानी में जाकर बह गए। उन्हें तलाश किया जा रहा है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम गंगा में बहे युवकों की खोजबीन में जुटी है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली निवासी आठ दोस्त मंगलवार की दोपहर को चार बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए हसनपुर के गंगानगर गांव के सामने बुलंदशहर के भगवानपुर घाट पर नहाए गए थे। गंगा में नहाते समय जसपाल (18) और मनोज (19) गहरे पानी में जाकर बह गए। आसपास नहा रहे अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर कर दिया। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुलंदशहर की स्याना तहसील के तहसीलदार व एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। लेकिन अभी गंगा में बहे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। गंगा में बहे युवकों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों को किसी अनहोनि की चिंता सता रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें