फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के ढेर में बैठे सांप ने महिला को डसा

Vimal Sharma Updated Tue, 09 Jun 2026 07:42 PM IST

ईंधन की लकड़ी के ढेर में छिपे बैठे सांप ने बुजुर्ग महिला को डस लिया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। काफी देर तक चले उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। सलेमपुर गौसाईं गांव निवासी 65 वर्षीय ईश्वरवती चूल्हे पर खाना बनाती हैं। वह सोमवार शाम करीब 5 बजेे खाना बनाने के लिए घर के कोने में पड़े ईंधन के ढेर से लकड़ियां निकाल रही थीं। बताया जा रहा है कि उनमें सांप छिपा बैठा था। उसने वृद्धा को डस लिया। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उनके हाथ में बंध लगाया गया। इसके बाद उपचार के लिए लेकर दौड़े। उनको सीएचसी में लाया गया। यहां इंजेक्शन लगाया। उधर कुछ लोगों ने नजदीकी गांव से सांप पकड़ने वाले को बुला लिया। काफी देर तक चले उपचार के कारण महिला की हालत में सुधार हो गया। सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्चना गंगवार ने सुधार होने की पुष्टि की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें