फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौरा में मारपीट, पथराव में दो महिलाएं, पिता-पुत्र समेत पांच घायल

मारपीट व पथराव में दो महिलाओं, पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। बाहर से आए नकाबपोश युवकों ने भी मारपीट की। एक युवक पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप है। थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा में महिपाल सिंह व नौबहार सिंह के परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात महिपाल का बेटा रास्ते में खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। जिसका नौबहार की पत्नी बवीता ने विरोध किया। इस बात पर दोनों के परिवारों में कहासुनी हो गई, लेकिन गांव के लोगों ने रफा दफा कर दिया। शुक्रवार शाम एक दिन पूर्व हुए मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्ष के लोग नौबहार के घर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इस बीच अचानक आए 10-12 युवकों ने भी मारपीट की। उनमें एक पर तमंचा था। युवक द्वारा तमंचे से फायर किए जाने का भी आरोप है। मारपीट व पथराव में एक पक्ष से नौबहार की पत्नी बवीता उसके परिवार का किशोर पवन कुमार, जेठानी जयविंद्री व दूसरी तरफ से महिपाल व उसका बेटा गौरव घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि विवाद की जानकारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें