लालकुआं से बांद्रा टर्मिनल के लिए सोमवार को साप्ताहिक विशेष ट्रेन संचालन शुरू हो गया। अमरोहा पहुंचने पर ट्रेन पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं, स्टाफ का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। दो मिनट के लिए ट्रेन का यहां स्टाॅपेज रहा। इस दौरान करीब दो सौ यात्री ट्रेन से मुंबई, दिल्ली, हापुड़ व गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ।