फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लहराता हुआ दाैड़ रहा ट्रेलर डिवाइडर से टकराया

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लहराते हुए दौड़ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से कई वाहन बचे। वह डिवाइडर से भी टकरा गया। मुरादाबाद जाने वाले वाहन सवारों में अफरा तफरा मच गई। गनीमत रही कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रेलर मुरादाबाद की तरफ जा रहा है। शायद उसके चालक को नींद का झोंका आ गया था। इस कारण अनियंत्रित होकर हाईवे पर लहराता हुआ दौड़ रहा था। कई वाहन उसकी चपेट में आने से बचे। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद फिर हेल्पर की साइड में किनारे पर पहुंच गया। इससे उसके आगे और पीछे दौड़ने वाले वाहन सवारों में अफरा तफरी मच गई। वह करीब एक किमी तक इसी तरह दौड़ता रहा। किसी वाहन सवार ने उसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें