फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का कारण बनी चौपला पर पुलिस की नई व्यवस्था

चौपला पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस द्वारा की गई नई व्यवस्था लोगों के जी का जंजाल बनी है। इसके कारण लगे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कार सवार हादसे का शिकार हाेने से बचे। शनिवार शाम को चौपला पर इस कदर जाम लगा कि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर वाहनों के पहिए थम गए। दूर तक वाहनाें की लाइन लग गई। नगर की तरफ फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। दूसरी तरफ रोडवेज स्टैंड तक वाहनों की लाइन लग गई। चौपला पर चारों तरफ इस कदर जाम लगा कि निकलना मुश्किल हो गया। इस दौरान एक कार आगे चल रहे ट्रक में घुसने से बची। बड़ा हादसा होने से बचा। लोगों का कहना है कि जाम लोगों की जिंदगी थाम रहा है। कम्प्यूटर सेंटर संचालक कमल अग्रवाल, दुकानदार नवीन वर्मा, सरदार दर्शन सिंह का कहना है कि इस जाम के कारण इंदिरा चौक तक पहुंचने में कम से कम आधा घंटा लग जाता है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि कभी कभार वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। अन्यथा यातायात सही चल रहा हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें