फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने कार की खिड़कियों से शरीर निकाल किया खतरनाक स्टंट

कार की खिड़की से तीन युवकों ने शरीर बाहर निकाल कर खतरनाक स्टंट किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रही भौगोलिक स्थिति खादगुर्जर मार्ग की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार खादगुर्जर की तरफ जा रही है। उसकी खिड़कियों से तीन युवकों ने अपना शरीर बाहर निकाल रखा है। चलती कार से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। कभी डांस करने लगते हैं। उनके इस खतरनाक स्टंट को जिसने भी देखा, वह हैरत में रह गया। इस दौरान कुछ राहगीराें ने उनकी वीडियो अपने मोबाइल में भी कैद कर ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट किए जाने की वीडियो की जानकारी मिली है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें